RRB Group D Recruitment 2025

       RRB Group D Bharti


RRB Group D Recruitment 

2025: रेलवे भर्ती का 10वी पास के 

लिए नोटिफिकेशन जारी, फॉर्म भरना 

शुरू



आरआरबी ने ग्रुप डी पदों के लिए भर्ती का नोटिफिकेशन निकाला है। बताते चलें कि ऐसे अभ्यर्थी जो सभी पात्रता मानदंडों को पूरा करते हैं वे 23 जनवरी से अपना आवेदन फार्म जमा कर सकते हैं। इस भर्ती के माध्यम से रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड द्वारा 32000 से भी ज्यादा पदों पर उम्मीदवारों को नियुक्त किया जाएगा।

यहां आपको हम बता दें कि इस भर्ती के माध्यम से कई तरह के पदों पर उम्मीदवारों से आवेदन मांगे हैं। इसलिए अगर आपको इस भर्ती में भाग लेना है तो आपको आरआरबी की वेबसाइट के जरिए से अपना ऑनलाइन आवेदन पत्र देना होगा।


अगर आप जानना चाहते हैं कि इस भर्ती की पूरी प्रक्रिया क्या है तो आप हमारा यह पोस्ट पढ़ सकते हैं। अपने इस लेख में आपको हम बताएंगे कि रेलवे भर्ती बोर्ड द्वारा ग्रुप डी पदों हेतु पात्रता मानदंड, आवेदन शुल्क, चयन प्रक्रिया, आवेदन प्रक्रिया इत्यादि क्या-क्या रखी गई है। इसलिए इस पोस्ट को पढ़कर आप अच्छी तरह समझ सकते हैं कि भारतीय रेल विभाग में नौकरी आपको कैसे मिल सकती है।


RRB Group D 

Recruitment 2025


रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड ग्रुप डी के अंतर्गत 32438 रिक्त पदों को भरने वाला है। बताते चलें कि इस भर्ती के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया 23 जनवरी 2025 से आरंभ होगी। इस तरह से उम्मीदवार 22 फरवरी तक अपने एप्लीकेशन फॉर्म को जमा कर पाएंगे।



यहां आपको हम यह भी बता दें कि अलग-अलग विभागों में बहुत सारे पदों हेतु इस भर्ती का आयोजन करवाया जाने वाला है। इस प्रकार से आरआरबी ट्रेफिक, इंजीनियरिंग, मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल, एस एंड टी जैसे विभागों में उम्मीदवारों को नौकरी प्रदान करेगा।


आरआरबी ग्रुप डी भर्ती के 

लिए आवेदन शुल्क


आरआरबी ग्रुप डी भर्ती के लिए उम्मीदवारों को अपने वर्ग के हिसाब से आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा और इससे संबंधित पूरी जानकारी नीचे दी गई है :-

सामान्य व ओबीसी वर्ग के सभी अभ्यर्थियों को आवेदन शुल्क 500 रूपए का जमा करना होगा। लेकिन सीबीटी परीक्षा में उपस्थित होने के बाद 400 रूपए उम्मीदवारों को वापस कर दिए जाएंगे।

ऐसे अभ्यर्थी जो एससी, एसटी, ईबीसी, ट्रांसजेंडर और महिला श्रेणी में आते हैं इन्हें 250 रुपए की फीस जमा करनी पड़ेगी। पर सीबीटी परीक्षा में शामिल होने पर इन सबको पूरी फीस वापस कर दी जाएगी।


आरआरबी ग्रुप डी भर्ती के 

लिए आयु सीमा

रेलवे ग्रुप डी भर्ती के लिए जो अभ्यर्थी आवेदन देने में रुचि रखते हैं तो इन्हें आयु सीमा की जानकारी भी अवश्य होनी चाहिए। दरअसल आप केवल आयु सीमा के अंतर्गत आने की स्थिति में ही अप्लाई कर सकते हैं। तो आरआरबी ग्रुप डी भर्ती हेतु निम्नलिखित आयु सीमा होनी चाहिए :-


आरआरबी ग्रुप डी वैकेंसी के लिए उम्मीदवार की कम से कम उम्र 18 साल और अधिक से अधिक 26 साल तक रखी गई है।

लेकिन जो अभ्यर्थी आरक्षित वर्गों के हैं इन्हें ऊपरी आयु सीमा में विशेष छूट दी जाएगी।

जितने भी उम्मीदवार इस भर्ती की प्रक्रिया में शामिल होंगे इन सबकी आयु को 1 जुलाई 2025 के हिसाब से गिना जाएगा।

आरआरबी ग्रुप डी भर्ती के लिए शैक्षणिक योग्यता

जो अभ्यर्थी आरआरबी ग्रुप डी भर्ती के लिए आवेदन जमा करना चाहते हैं तो इसके लिए शिक्षा से संबंधित जानकारी नीचे दी है :-



आरआरबी ग्रुप डी भर्ती का आवेदन जमा करने हेतु अनिवार्य है कि उम्मीदवार ने दसवीं कक्षा पास की होनी चाहिए।

अभ्यर्थी के पास नेशनल अप्रेंटिसशिप का सर्टिफिकेट भी होना अनिवार्य है।

शिक्षा की और ज्यादा जानकारी आपको रेलवे भर्ती बोर्ड की वेबसाइट से प्राप्त हो सकती है।

आरआरबी ग्रुप डी भर्ती हेतु 

चयन प्रक्रिया


इस वैकेंसी के लिए आवेदन देने के पश्चात सभी अभ्यर्थियों को सीबीटी परीक्षा देनी होगी। यह एग्जाम कंप्यूटर पर आधारित होगा। इस तरह से सीबीटी एग्जाम में पास होने वाले सारे उम्मीदवारों को फिर शारीरिक दक्षता परीक्षा के लिए बुलाया जाएगा।


इस चरण में जो अभ्यर्थी सफल हो पाएंगे इन्हें फिर मेडिकल टेस्ट के लिए आमंत्रित किया जाएगा। इस तरह से फिर अगला चरण दस्तावेज सत्यापन का चलेगा। इन सब में पास होने वाले उम्मीदवारों की फिर एक फाइनल मेरिट लिस्ट को जारी किया जाएगा।


आरआरबी ग्रुप डी भर्ती के 

लिए आवेदन कैसे करें?

आरआरबी ग्रुप डी भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया रखी गई है और आप सरलता पूर्वक नीचे बताए गए चरणों के माध्यम से अप्लाई कर सकते हैं :-


सर्वप्रथम आरआरबी ग्रुप डी भर्ती के आवेदन के लिए आपको रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड की वेबसाइट पर चले जाना है।

अब आपको होम पेज पर आरआरबी रेलवे ग्रुप डी रिक्रूटमेंट 2025 अप्लाई वाला एक लिंक मिलेगा आपको इसके ऊपर क्लिक करना है।

इसके बाद आपके सामने रेलवे भर्ती का आवेदन पत्र आ जाएगा और आपको इसमें प्रत्येक पूछी गई जानकारी दर्ज करनी है।

अब जो भी दस्तावेज आपसे मांगे जाएं आपको इन सबको भी स्कैन करते हुए अपलोड कर देना है।

आगे फिर आपको अपनी श्रेणी के अनुसार आवेदन शुल्क को ऑनलाइन जमा करना है।

इन सब कामों को करने के बाद फिर आपको सबमिट का बटन दबाकर अपना फार्म जमा कर देना है।


Comments

Popular posts from this blog

Kisan Karj Mafi Gramin List

उत्तर प्रदेश रोडवेज भर्ती 2025: 5000 महिला संविदा परिचालक पदों पर भर्ती

केंद्रीय विद्यालय में प्रवेश प्रक्रियाशुरू, जानिए पूरी जानकारी