केंद्रीय विद्यालय में प्रवेश प्रक्रियाशुरू, जानिए पूरी जानकारी
KVS Admission Form 2025: केंद्रीय विद्यालय में प्रवेश प्रक्रियाशुरू, जानिए पूरी जानकारी केंद्रीय विद्यालय संगठन (KVS) ने शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए प्रवेश प्रक्रिया शुरू कर दी है। जो अभिभावक अपने बच्चों का केवीएस में एडमिशन करवाना चाहते हैं, उनके लिए यह एक सुनहरा अवसर है। केवीएस देश के टॉप स्कूलों में से एक है, जहां उत्कृष्ट शिक्षकों द्वारा निःशुल्क शिक्षा प्रदान की जाती है। इसके अलावा, विद्यार्थियों को खेल, सांस्कृतिक कार्यक्रमों और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी का भी लाभ मिलता है। KVS Admission 2025: महत्वपूर्ण तिथियां कक्षा 1 के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन: 1 अप्रैल 2025 से शुरू होगा। कक्षा 2 से 11 तक के लिए ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन: अप्रैल 2025 में शुरू होंगे। रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी होने की अंतिम तिथि: 15 दिनों के भीतर। मेरिट लिस्ट जारी होने की संभावित तिथि: मई 2025। केंद्रीय विद्यालय में प्रवेश प्रक्रिया केवीएस में एडमिशन मेरिट के आधार पर होता है, जो आवेदन संख्या और उपलब्ध सीटों के अनुसार तय किया जाता है। कक्षा 1 के लिए सीधे ऑनलाइन आवेदन होता है, जबकि कक्ष...